
बिडेन से आधे लोगों ने भी नहीं देखा ट्रंप का कार्यक्रम
नीलसन कंपनी ने कहा कि बिडेन के टाउन हॉल को एबीसी में रात आठ से नौ बजे के बीच एक करोड़ 41 लाख लोगों ने देखा, वहीं ट्रंप के कार्यक्रम को एनबीसी, सीएनबीसी और एमएसएनबीसी पर कुल मिला कर एक करोड़ 35 लाख लोगों ने देखा। माना जा रहा था कि ट्रंप का कार्यक्रम अधिक लोग देखेंगे, क्योंकि इसे तीन नेटवर्क में प्रसारित किया जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एमएसएनबीसी के प्रस्तोता राचेल काडोव ने कहा- ऐसा असल में हुआ। बाइडेन का कार्यक्रम 90 मिनट चला।
पूरे विश्व में अमेरिकी चुनाव का हल्ला
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का शोर पूरे विश्व में सुनाई दे रहा है। हर अपने हितों का ध्यान में रखकर ट्रंप और बिडेन में से किसी एक का समर्थन करता नजर आ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का हल्ला इजरायल की सड़कों पर भी शुरू हो गया है। यहां ट्रंप को फिर से जिताने के लिए लोगों का आह्वान किया जा रहा है। अमेरिकी चुनाव में अप्रवासी मतदाताओं का बड़ा महत्व है। इजरायल में बड़ी संख्या में लोग दोहरी नागरिकता वाले हैं। उनके पास इजरायल के साथ अमेरिका की भी नागरिकता है। रिपब्लिकंस ओवरसीज इजरायल के अध्यक्ष मार्क जेल बताते हैं कि यहां पर करीब 30 हजार अमेरिकी मतदाता हैं। इनमें ज्यादातर फ्लोरिडा के हैं और वे वहां के चुनाव पर बड़ा असर डाल सकते हैं। सन 2000 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश को फ्लोरिडा से ही जीत हासिल हुई थी, जबकि डेमोक्रेट्स एब्रॉड इजरायल की प्रमुख हीथर स्टोन का कहना है कि ट्रंप ने इजरायल का अपने हित के लिए इस्तेमाल किया है।





