
नए मैलवेयर इलेक्ट्रॉन बोट Electron Bot को लेकर चेतावनी दी गई है. ये काफी खतरनाक है. Electron Bot आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रभावित कर सकता है इस मैलवेयर को Temple Run और Subway Surfer जैसे फेमस गेम्स के क्लोन में भी देखा गया है. रिसर्च में बताया गया है कि इससे करीब 5 हजार डिवाइस प्रभावित हुए हैं. अगर हैकर्स को लगता है कि आपका डिवाइस इस मैलवेयर से इंफैक्टेड है तो वो आसानी से आपके फोन को कंट्रोल कर सकते हैं. मैलेवेयर Facebook और Google पर मौजूद आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को कंट्रोल करने में सक्षम है. Album by Google Photos ऐप में भी यह मैलवेयर पाया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि इसे Google LLC ने पब्लिश किया है.
•स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं, अपडेट करते रहें
•'टू फेक्टर ऑर्थेंटिकेशन' ऑन रखें
•अलग-अलग इमेल ID बनाएं
•फिशिंग लिंक पर क्लिक न करें
•रिमेंबर पासवर्ड का यूज न करें
•ब्राउजर हिस्ट्री डिलीट करें
•सभी अकाउंट का अलग पासवर्ड रखें
•एंटी वायरस प्रोग्राम का यूज करें
•अकाउंट लॉग आउट रखें
•थर्ड एप को एक्सेस न दें
•अपडेटेड एप यूज करें
•पब्लिक WI-FI के यूज से बचें
•साइबर कैफे पर लॉगिन न करें





