
x
Colombo कोलंबो, 10 फरवरी: श्रीलंका में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जब कोलंबो के एक उपनगर में एक बंदर बिजली ग्रिड के संपर्क में आ गया। अधिकारी ने बताया कि पूरा ग्रिड सुबह करीब 11:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) फेल हो गया और कई घंटों के बाद बिजली बहाल हुई।
अधिकारी ने बताया कि कुछ इलाकों में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। बिजली मंत्री कुमार जयकोडी ने मीडिया को बताया, "पनादुरा में बिजली ग्रिड के एक सबस्टेशन के संपर्क में एक बंदर आ गया।" मंत्री ने बताया कि राज्य बिजली इकाई ने एक घंटे के बाद राष्ट्रीय अस्पताल और अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों में बिजली बहाल कर दी। अधिकारी ने बताया कि लोगों को चेतावनी दी गई थी कि पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।
Tagsश्रीलंकाबंदरकारणsri lankamonkeyreasonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





