विश्व

बुजुर्ग महिला हैरान, बैंक पहुंचते ही हुआ ये...

jantaserishta.com
11 Sept 2022 3:44 PM IST
बुजुर्ग महिला हैरान, बैंक पहुंचते ही हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नई दिल्ली: एक बुजुर्ग महिला के खाते में करीब 10 लाख रुपये आ गए थे लेकिन जब वह इसे निकलवाने के लिए बैंक गई तो उसे गहरा धक्का लगा. बैंक के कर्मचारियों ने रकम निकालने से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, बैंक कर्मचारियों ने यह तक कह दिया कि महिला का चेक फर्जी है और उसने धोखाधड़ी की है. इस बात से आहत होकर महिला ने बैंक के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया.
70 साल की इस महिला का नाम लिजी पुघ (Lizzie Pugh) है. वह अमेरिका के मिशीगन की रहने वाली हैं. लिजी ने बीते 9 अप्रैल को एक जैकपॉट जीता था, जिसमें उन्हें 9 लाख 55 हजार रुपये इनाम में मिले थे. लेकिन जब वह चेक लेकर पैसे निकालने बैंक गईं तो उन्हें वहां से 'फ्रॉड' बताकर लौटा दिया गया.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, लिजी ने बैंक से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन उनके चेक को फर्जी बताकर बैंककर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया. बैंक ने उनका चेक भी वापस देने से इनकार कर दिया. लिजी ने जब विरोध किया तो कर्मचारियों ने उन्हें पुलिस बुला लेने की धमकी दी. इस बात से खफा होकर लिजी ने बैंक पर केस कर दिया.
इस केस की सुनवाई अभी चल रही है. इसी हफ्ते Fifth Third Bank ने अपनी प्रतिक्रिया कोर्ट में दायर की है. बैंक ने महिला के आरोप से इनकार किया है. बैंक का कहना है कि वह अपने कर्मचारियों के साथ खड़ा है.
बैंक की ओर से यह भी कहा गया है कि वह निष्पक्ष और जिम्मेदार बैंकिंग के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता है. बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारे कर्मचारियों को प्रत्येक ग्राहक को उनकी बैंकिंग जरूरतों के साथ मदद करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, और हमारे कर्मचारी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं. हमारे बैंककर्मियों के कार्यों की गलत व्याख्या की गई है. फिर भी हमें खेद है कि लिजी को असुविधा हुई. संभावित धोखाधड़ी को रोकने के लिए बैंक का चेक की जांच-पड़ताल करना जरूरी था.
वहीं, लिजी की ओर से आरोप लगाया कि उसे अश्वेत होने के कारण भेदभाव का सामना करना पड़ा. उस वक्त बैंक से पैसे ना निकाल पाने के कारण उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लिजी ने यह भी कहा कि अगर ने चेक लौटा दी होती तो वह दूसरी जगह से पैसे निकाल लेती.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story