विश्व

हिमस्खलन से 8 की मौत

jantaserishta.com
6 Feb 2023 9:03 AM IST
हिमस्खलन से 8 की मौत
x
वियना (आईएएनएस)| पश्चिमी ऑस्ट्रिया में शुक्रवार से हिमस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में एक चीनी नागरिक सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रियाई पुलिस ने यह जानकारी दी है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने ऑस्ट्रियाई समाचार एजेंसी एपीए की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 32 वर्षीय चीनी स्कीयर टाइरोल राज्य के ओएट्जटल में हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
अन्य घातक हिमस्खलन सप्ताहांत में टायरॉल और पड़ोसी राज्य वोरार्लबर्ग के अन्य क्षेत्रों में हुए।
एपीए ने रविवार को बताया कि भारी हवाओं और बर्फबारी ने कुछ दिनों से क्षेत्र में हिमस्खलन के जोखिम को बढ़ा दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है।
खराब मौसम के कारण खोज और बचाव के प्रयास बाधित हुए हैं।
एपीए ने कहा कि मौसम के पूवार्नुमान के अनुसार, टायरॉल और वोरार्लबर्ग में हिमस्खलन का खतरा सप्ताहांत में कम हो जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story