विश्व
Russia-Ukraine war: कीव में रूसी मिसाइल हमले में आठ घायल
jantaserishta.com
21 March 2024 11:50 AM IST

x
कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार तड़के रूसी मिसाइल के हमलों में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। यूक्रेनफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, "हमले में आठ लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें मौके पर ही सहायता प्रदान की।"
कीव में कई विस्फोट हुए। कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने कहा कि हवाई रक्षा शहर और क्षेत्र में काम कर रही है। मिसाइल के टुकड़े कीव में सिवातोशिन्स्की जिले के एक किंडरगार्टन और पोडिल्स्की जिले में भी गिरे।
उधर, शेवचेनकिव्स्की जिले में कारों में आग लगा दी गई। मिसाइल का मलबा गिरने से पोडिल्स्की जिले में एक ट्रांसफार्मर सब-स्टेशन और दो मंजिला गैर-आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, पोडिलस्की जिले में एक आवासीय इमारत में आग लग गई। सिवातोशिन्स्की जिले में, विस्फोटों की लहर से नौ मंजिला दो इमारतों की खिड़कियां टूट गईं, लेकिन कोई आग नहीं लगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





