विश्व

पूल पार्टी में गोलीबारी, 8 घायल

jantaserishta.com
18 Jun 2023 10:12 AM IST
पूल पार्टी में गोलीबारी, 8 घायल
x

सांकेतिक तस्वीर

लॉस एंजेलिस: स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक पार्टी में नाबालिगों सहित कम से कम आठ लोगों को गोली मार दी गई। लॉस एंजिल्स टाइम्स ने शनिवार को बताया कि लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के प्रतिनिधियों को स्थानीय समयानुसार लगभग 12:05 बजे एक कॉल पर इसकी सूचना मिली।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस को गोली लगने से छह लोग घायल मिले। वहीं दो अन्य पीड़ितों को स्थानीय लोगों ने समय रहते अस्पतालों में भर्ती कराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों की उम्र 16 से 29 साल के बीच थी और उनमें से दो की हालत गंभीर थी। केटीएलए टीवी स्टेशन के अन्य लोकल न्यूज आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसियों ने कहा कि गोलीबारी के समय कम से कम 50 नाबालिग एक पूल पार्टी कर रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story