विश्व
मोरक्को के भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि, एफिल टॉवर की लाइटें की गईं बंद
jantaserishta.com
10 Sept 2023 3:40 PM IST

x
पेरिस: मोरक्को में भूकंप ने तबाही मचा दी है। यहां भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार से अधिक हो गई है। पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को पेरिस में आईफिल टॉवर की लाइटें बंद कर दी गईं। टीएफटी मोरक्को ने रविवार तड़के अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''मोरक्को में भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईफिल टॉवर की लाइटों को बंद कर दिया गया है!''
गृह मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार रात मोरक्को में आए तेज़ भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। सीएनएन ने हाई एटलस पर्वत के निकट प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि हर जगह तबाही ही तबाही है। यूएसजीएस के अनुसार, दशकों में उत्तरी अफ्रीकी देश में आया यह भूकंप सबसे घातक था। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:11 बजे मोरक्को की हाई एटलस पर्वत रेंज में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई थी और भूकंप 18.5 किमी गहराई में था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के झटके रबात और कैसाब्लांका सहित मोरक्को के कई शहरों में महसूस किया गए। भूकंप से टैरोडैंट और मराकेश शहरों में कई घर ढह गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





