
x
Peris पेरिस। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पेरिस में फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट से मुलाकात की। द्विपक्षीय बैठक में पारस्परिक सहयोग और मध्य पूर्व के हालात सहित मौजूदा वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की गई। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री एच.ई. जीन-नोएल बैरोट से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों, मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति और वैश्विक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।”
अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद मध्य पूर्व में फिर से बढ़ते तनाव के बीच ये मुलाकात और बैठक हुई है।
इससे पहले विक्रम मिस्री ने पेरिस में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र (एसवीसीसी) का दौरा किया और "लार द लांन्द: ओझूरदुई” प्रदर्शनी देखी। दूतावास के अनुसार, प्रदर्शनी में 40 भारतीय कलाकारों की 80 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जो भारत की जीवंत और समकालीन कलात्मक परंपराओं को दर्शाती हैं।
मिस्री रविवार को भारत-फ्रांस फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन (एफओसी) के लिए पेरिस पहुंचे। विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, वे फ्रांस के विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ इस परामर्श मंडल की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों पक्ष रक्षा, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर एवं डिजिटल सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इनोवेशन, लोगों के बीच पारस्परिक संबंध और सांस्कृतिक सहयोग जैसे अनेक क्षेत्रों में चर्चा करेंगे। साथ ही नवीनतम वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श होगा।
फ्रांस दौरा पूरा करने के बाद विक्रम मिस्री जर्मनी जाएंगे, जहां वे जर्मन विदेश कार्यालय के स्टेट सेक्रेटरी गेजा एंड्रियास वॉन गेयर के साथ भारत-जर्मनी फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन की सह-अध्यक्षता करेंगे।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह दौरा जनवरी-फरवरी 2026 में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे के बाद हो रहा है। यह भारत-यूरोप के बीच नियमित उच्च-स्तरीय संवाद की निरंतरता को दर्शाता है और दोनों देशों के साथ समग्र द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा तथा सहयोग को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
Tagsविक्रम मिस्रीफ्रांसजीन-नोएल बैरोटभारत-फ्रांस संबंधमध्य पूर्व संकटविदेश मंत्रालयकूटनीतिपेरिसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





