विश्व
भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:01 PM IST

x
Egypt मिस्र: भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने बुधवार को पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि वे कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह अवसर हमें अपने देशों के बीच व्यापार सहयोग की प्रबल संभावनाओं की भी याद दिलाता है। वर्तमान में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 5 अरब डॉलर का है, लेकिन हम इसे बढ़ाकर 12 अरब डॉलर करने के लक्ष्य के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह विस्तार न केवल आर्थिक दबावों को कम करेगा, बल्कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं में नई गति भी भरेगा। अवसर अपार हैं और हम इन आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि हमारे दोनों देश प्राचीन सभ्यताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, हम आधुनिक राष्ट्र भी हैं, जो ग्लोबल मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दो महान सभ्यताओं के रूप में, हम क्षेत्रीय शांति और वैश्विक प्रगति में योगदान देने की जिम्मेदारी साझा करते हैं। ग्लोबल मंच पर भारत की मजबूत पहचान को लेकर गलाल ने कहा कि भारत हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक विश्वसनीय और सम्मानित आवाज के रूप में अपनी पहचान बनाता है।
उन्होंने कहा, "आज भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय शक्ति के रूप में खड़ा है। वैश्विक चुनौतियों का सामना करते हुए, हमें उनके साथ आने वाले छिपे अवसरों को भी पहचानना होगा। साथ मिलकर काम कर, हम न केवल अपने लोगों के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए इन चुनौतियों को स्थिरता और समृद्धि के मार्ग में बदल सकते हैं। कामेल जायद गलाल ने भारत को लेकर कहा कि आर्थिक रूप से, भारत पहले से ही एशिया में एक अग्रणी देश है और एक वैश्विक शक्ति के रूप में निरंतर विकसित हो रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, लोगों को सशक्त बनाने और एक मजबूत, समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।
Tagsपीएम मोदी75वां जन्मदिनमिस्रकामेल जायद गलालद्विपक्षीय व्यापारभारत-मिस्र संबंधवैश्विक मंचआर्थिक सहयोगअंतरराष्ट्रीय संबंध.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





