विश्व

Gaza: मिस्र, जॉर्डन और फ्रांस ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का किया आग्रह

jantaserishta.com
9 April 2024 9:13 AM IST
Gaza: मिस्र, जॉर्डन और फ्रांस ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का किया आग्रह
x
काहिरा: मिस्र, जॉर्डन और फ्रांस ने गाजा पट्टी में तत्काल युद्धविराम का आग्रह किया है, जहां छह महीने से इजराइली बमबारी जारी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि सोमवार को एक संयुक्त बयान में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2728 को तत्काल और बिना शर्त लागू करने का आह्वान किया। इसमें गाजा में तत्काल युद्धविराम की बात कही गई है।
नेताओं ने कहा,"हम राफा पर इजराइली हमले के खतरनाक परिणामों के खिलाफ चेतावनी देते हैं, जहां 1.5 मिलियन से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों ने शरण ले रखी है। इस तरह के हमले से केवल और अधिक मौतें और पीड़ा होगी। इससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का भी खतरा है।'' नेताओं ने इज़राइल से फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का भी आग्रह किया।
उन्होंने सभी बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग की और युद्धविराम, बंधकों व बंदियों के मुद्दों से निपटने के लिए मिस्र, कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में हो रही वार्ता का समर्थन किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी सूचना के मुताबिक इजराइली हमले में गाजा में अब तक 33,207 फिलिस्तीनी मारे गए और 75,933 लोग घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story