विश्व

संसद में PM पर अंडे फेंके, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
9 Aug 2026 9:42 AM IST
संसद में PM पर अंडे फेंके, सामने आया VIDEO
x
वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली: कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना में शनिवार को संसद सत्र के दौरान जोरदार हंगामा हुआ. नई संसद के गठन के लिए चल रही बैठक में विपक्षी सांसद ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर ही अंडे फेंक दिए. इसके कारण संसद में हंगामा मच गया और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा.

दरअसल, कार्यवाहक प्रधानमंत्री संसद में बोल रहे थे और सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत के लिए समय की मांग कर रहे थे. इसी दौरान एलायंस पार्टी की सांसद टाइम काद्रिजाज ने अपने पर्स से अंडे निकाले और कुर्ती की ओर फेंकते हुए ‘शर्म करो’ के नारे लगाए. इसके बाद कुर्ती की पार्टी के सांसदों और पुलिस ने बीच-बचाव किया.
चुनाव के बाद स्पीकर पद पर संशय बना हुआ था. अभी तक स्पीकर पद पर फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती स्पीकर पद पर कोई प्रस्ताव रखने से पहले दूसरी पार्टियों से बातचीत करने का समय मांग रहे थे. इसी दौरान विपक्षी सांसद ने उनपर अंडे फेंक दिए.
यह हंगामा कोसोवो में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक संकट को दिखाता है. दरअसल, यहां जून में चुनाव हुए थे और इसमें कुर्ती की पार्टी वेटेवेंडोसजे को 120 में से 58 सीटें मिली थीं, लेकिन सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी को दूसरे पार्टियों की जरूरत है. ऐसे में कुर्ती नए चुनाव से बचने के लिए कोई राजनीतिक समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं.
कुर्ती की पार्टी डेमोक्रेटिक लीग ऑफ कोसोवो (LDK) के साथ बातचीत कर रही है क्योंकि LDK के पास 18 सीटें हैं. हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच राष्ट्रपति पद को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. राष्ट्रपति चुनने के लिए कुर्ती की पार्टी के पास दो तिहाई बहुमत नहीं है. ऐसे में वे अन्य पार्टियों से संपर्क कर रहे हैं.
संसद में एल्बिन कुर्ती ने सांसदों से कहा, "हमने अभी तक कोई राजनीतिक समझौता नहीं किया है. ऐसे समय में, नए चुनावों से बचने के लिए ही मैंने(संसद के स्पीकर का नाम पेश करने के लिए) अतिरिक्त समय की मांग की है." फिलहाल LDK ने गठबंधन समझौते के लिए सीधे राष्ट्रपति पद की मांग की है. लेकिन कुर्ती ने इसे ठुकरा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story