विश्व
इजरायल में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने रखीं शर्तें
jantaserishta.com
22 Nov 2026 8:33 AM IST

x
तेल अवीव: इजरायल में राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने संभावित गठबंधन सरकार में शामिल होने के लिए कई शर्तें रखी हैं। इनमें गाजा पट्टी, लेबनान और सीरिया में युद्ध के दौरान स्थापित किए गए इजरायली सुरक्षा क्षेत्रों को बरकरार रखने की प्रतिबद्धता भी शामिल है।
लिकुड पार्टी ने अपनी आधिकारिक पत्र में इन शर्तों का उल्लेख किया है। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है, जब गादी आइजेनकोट की याशर पार्टी ने शनिवार को लिकुड को व्यापक राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने के लिए गठबंधन वार्ता शुरू करने का निमंत्रण दिया।
याशर पार्टी ने कहा कि उसकी वार्ता टीम सरकार गठन की संभावनाएं तलाशने के लिए हर विकल्प पर विचार करेगी और बड़े फैसलों के जरिए राजनीतिक गतिरोध तोड़ने की कोशिश करेगी।
लिकुड की प्रस्तावित शर्तों में इजरायल को यहूदी लोगों का नेशन-स्टेट मानने, फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना को खारिज करने और अति-रूढ़िवादी यहूदी छात्रों की सैन्य सेवा से जुड़े मुद्दे पर सहमति बनाने की मांग भी शामिल है।
इससे पहले लिकुड पार्टी ने विपक्षी गठबंधन के साथ राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने के लिए यह शर्त रखी थी कि हमास के 7 अक्टूबर 2023 के हमले की जांच के लिए राज्यस्तरीय जांच आयोग गठित नहीं किया जाएगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी दल इस हमले के बाद से ही ऐसे आयोग की मांग कर रहे हैं, जबकि नेतन्याहू के गठबंधन ने यह कहते हुए इसका विरोध किया है कि आयोग निष्पक्ष नहीं होगा।
इजरायल के सरकारी प्रसारक कान न्यूज के अनुसार, इस मुद्दे को रविवार को दोनों पक्षों के नेताओं के बीच प्रस्तावित बैठक में उठाए जाने की संभावना है। लिकुड ने प्रसारक से कहा है कि जांच आयोग समेत प्रमुख मतभेदों पर गठबंधन वार्ता के दौरान चर्चा होनी चाहिए।
पूर्व सैन्य प्रमुख आइजेनकोट के पास सरकार बनाने के लिए छह दिसंबर तक का समय है। राष्ट्रपति उन्हें जरूरत पड़ने पर दो सप्ताह तक का अतिरिक्त समय दे सकते हैं। 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू विरोधी दलों ने संसद की 120 सीटों में से 67 सीटें हासिल की थीं। हालांकि, इस संख्या में अरब पार्टियों की 19 सीटें भी शामिल हैं। आइजेनकोट के संभावित गठबंधन के कुछ सहयोगी इन दलों के समर्थन को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं हैं। इस वजह से बहुमत का आंकड़ा होने के बावजूद राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन की राह में गठबंधन सहयोगियों के बीच सहमति बनाना एक अहम चुनौती बना हुआ है।
TagsइजरायलIsraelइजरायल में नई सरकारनेतन्याहूलिकुड पार्टीNew government in IsraelNetanyahuLikud Party
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





