विश्व
शॉपिंग मॉल में लगी आग को 13 घंटे से बुझाने की कोशिश जारी, छह की मौत
jantaserishta.com
18 Jan 2026 3:46 PM IST

x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कराची में गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है कि हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह मामला उन दो घटनाओं के बाद सामने आया है, जिनमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।
पाकिस्तान के जियो न्यूज के अनुसार, नाजिमाबाद फायर ऑफिस के एक फायरफाइटर का शव मलबे के नीचे मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ गई। मृतक का नाम फुरकान था। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने का ऑपरेशन अभी भी जारी है। यह आग बीते 13 घंटे से लगी हुई है और इसपर काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसकी वजह से रविवार सुबह तेज गर्मी के कारण बिल्डिंग के कई हिस्से गिर गए।
वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि कम से कम चार लोगों को सिविल हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जबकि दो लोगों को बर्न वार्ड में लाया गया। कुल 15 घायल लोगों को सिविल हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि, इनमें से 14 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो घायल लोगों को जिन्ना हॉस्पिटल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
अग्निशमन अधिकारी प्रमुख हुमायूं खान ने जियो न्यूज को बताया कि गुल प्लाजा दो एकड़ में बना है। प्लाजा के किनारों पर आग अभी भी लगी हुई है और बिल्डिंग को पूरी तरह से जर्जर घोषित कर दिया गया है। सिंध बिल्डिंग कंट्रोल अथॉरिटी (एसबीसीए) के अधिकारी हालात का जायजा लेकर इस मामले में अपना फैसला सुनाएंगे।
खान ने कहा कि बिल्डिंग में बहुत ज्यादा तापमान की वजह से अंदर जाने में दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाने में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्लाजा चारों तरफ से सील है और उसमें सही वेंटिलेशन सिस्टम नहीं है। यह भी एक कारण है कि आग बुझाने में काफी परेशानी आ रही है।
इस बीच, सिंध इमरजेंसी सर्विस रेस्क्यू 1122 के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आबिद जलालुद्दीन शेख ने कहा कि गुल प्लाजा के तीन तरफ से 20 फायर टेंडर और चार स्नोर्कल आग बुझाने के काम में लगे हुए थे। अग्निशमन अधिकारी ने आशंका जताते हुए कहा, "हम अभी यह नहीं कह सकते कि बिल्डिंग के अंदर कितने लोग अभी भी फंसे हुए हैं।" बता दें, इससे पहले दो अलग-अलग हादसों में कुल 23 लोगों के मरने की जानकारी सामने आई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





