विश्व

श्रीलंका में आर्थिक संकट: विक्रमसिंघे ने भारतीय मदद की सराहना की

Neha Dani
28 May 2022 5:02 AM GMT
श्रीलंका में आर्थिक संकट: विक्रमसिंघे ने भारतीय मदद की सराहना की
x
विदेशी सहायता समूह की स्थापना के संबंध में ‘क्वाड’ सदस्यों के प्रस्ताव पर भारत और जापान के सकारात्मक रूख के लिए उनके 'आभारी' हैं।

कोलंबो : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत की ओर से मिल रही मदद की तारीफ की है। आर्थिक संकट की इस कठिन अवधि के दौरान द्विपीय देश को भारत की ओर से दी जा रही मदद की उन्होंने सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।

विक्रमसिंघे ने ट्विटर पर कहा कि शुक्रवार को भारतीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ उनकी बातचीत हुई। इस मुश्किल समय के दौरान भारत की ओर से दी गयी मदद के लिए मैंने अपने देश की ओर से उसकी सराहना की। मैं दोनों देशों के बीच के संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद करता हूं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा कि वह श्रीलंका की मदद के लिए एक विदेशी सहायता समूह की स्थापना के संबंध में 'क्वाड' सदस्यों के प्रस्ताव पर भारत और जापान के सकारात्मक रूख के लिए उनके 'आभारी' हैं।


Next Story