विश्व

पृथ्वी का पहला विशालकाय जानवर, आदमी से बड़ी खोपड़ी मिली

Neha Dani
8 Jan 2022 10:09 AM GMT
पृथ्वी का पहला विशालकाय जानवर, आदमी से बड़ी खोपड़ी मिली
x
जर्नल साइंस में प्रकाशित शोध के मुताबिक ये अलग-अलग आकार में थे। मगर इनमें से कुछ की लंबाई 20 मीटर (65.6 फीट) से ज्यादा थी।

अमेरिका में आदमी से बड़ी एक खोपड़ी मिली है। इसकी लंबाई 6.6 फीट है। इसके आकार के बारे में कहा गया है कि 20 मीटर (65.6 फीट) का रहा होगा। ये जीव 246 मिलियन (24.6 करोड़) वर्ष पहले का बताया गया है।

आदमी की लंबाई से बड़ी खोपड़ी मिली
नेवाडा में शोधकर्ताओं ने एक समुद्री सरीसृप (Aquatic Reptile) की एक नई प्रजाति को ढूंढ निकला है। जिसमें एक विशाल खोपड़ी है, जो मानव शरीर के आकार के समान है। बताया जा रहा है कि ये जीव करीब 25 करोड़ साल पहले समुद्र में रहता था
पृथ्वी पर सबसे पहले कब्जा जमानेवाला जीव!
इस समुद्री खोपड़ी के जरिए वैज्ञानिकों ने चौंकाने वाला अनुमान लगाया है। उनका मानना है कि ये विशाल जानवर उस जीव का प्रतिनिधि हो सकता है, जिसने पहली बार पृथ्वी पर अपना कब्जा जमाया था। वैज्ञानिकों ने सिंबोस्पोंडिलस यंगोरम (Cymbospondylus youngorum) नाम के जलीय सरीसृप की एक नई प्रजाति के प्राचीन जीवाश्म पाए हैं, जो डायनासोर के युग के शुरुआती चरणों के हैं।
नेवाडा के अगस्ता पर्वत में चौंकानेवाला रिसर्च
दुनिया के लिए चौंकानेवाला ये खोज नेवाडा के अगस्ता पर्वत में की गई थी, जिससे पता चला कि ये जीव लगभग 24.6 करोड़ वर्ष पहले एक नए प्रकार का इचिथ्योसॉर (Ichthyosaur) है। न्यू एटलस की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने एक अच्छी तरह से संरक्षित खोपड़ी के सामने आने के बाद इसकी जांच की, जिसकी लंबाई 6.6 फीट थी।
15 करोड़ साल तक समुद्र पर किया राज
इस जीव के बारे में बताया जा रहा है कि ये तेज गति से बढ़ने में सक्षम था। लगभग 15 करोड़ साल तक इसने समुद्र पर राज किया। जर्नल साइंस में प्रकाशित शोध के मुताबिक ये अलग-अलग आकार में थे। मगर इनमें से कुछ की लंबाई 20 मीटर (65.6 फीट) से ज्यादा थी।

Next Story