विश्व

सुबह-सुबह पाकिस्तान मे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 की तीव्रता

Neha Dani
14 Nov 2020 9:10 AM GMT
सुबह-सुबह पाकिस्तान मे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 की तीव्रता
x

file pic 

पाकिस्तान के के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| पाकिस्तान के के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 दर्ज की गई है। देश के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र क्वेटा की प्रांतीय राजधानी से 38 किमी उत्तर पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई सतह से 10 किमी नीचे थी। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार सुबह 7.50 बजे आए भूकंप के झटके क्वेटा के अलावा मस्तंग, किला अब्दुल्ला और पिशिन जिलों सहित प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान के मौसम विभाग के महानिदेशक मुहम्मद रियाज़ ने कहा कि यह एक उथला भूकंप था। अगर इसका केंद्र आबादी वाले क्षेत्र में होता तो इससे नुकसान हो सकता था।

क्वेटा के पुलिस सूत्रों ने कहा कि जिले और आस-पास के क्षेत्रों में भूकंप के प्रभाव की जांच की जा रही है। पाकिस्तान भूकंप की उच्च आशंका वाले क्षेत्रों में से एक है। पीछले साल गुलाम कश्मीर में 5.8 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 500 लोग घायल हुए थे।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर्रहमान।

8 अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान ही गुलाम कश्मीर में 7.6 की तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया था। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और चीनी झिंजियांग में भी महसूस किए गए थे। आधिकारिक तौर पर इस भूकंप के कारण 87,350 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और लगभग 138,000 घायल हुए थे। इस दौरान 35 लाख लोग बेघर हो गए थे।

Next Story