विश्व

जापान में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Nov 2022 2:43 PM IST
जापान में भूकंप के झटके, दहशत में लोग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नेपाल और भारत के बाद अब जापान में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई. जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज की गई है.
एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटके लगने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. सभी अपने घरों और दफ्तरों से बाहर की ओऱ भागने लगे. बताया जा रहा है कि धरती हिलने की घटना जापान के टोबा में हुई है. जबकि भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो से 84 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में था.
अगर भारत की बात करें तो राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बीती शनिवार रात एकबार फिर भूकंप आया था. इसका केंद्र नेपाल में था, जिसके झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के साथ-साथ उत्तराखंड में भी महसूस किए गए थे. एक हफ्ते पहले भी भूकंप आया था. अब फिर भूकंप आने के बाद लोगों में डर है कि दोबारा भूकंप ना आ जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story