विश्व
24 घंटे के भीतर बांग्लादेश में दूसरी बार हिली धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके
jantaserishta.com
22 Nov 2025 2:27 PM IST

x
ढाका: बांग्लादेश के नरसिंगडी के माधबडी में भूकंप आने के 24 घंटे से भी कम समय में फिर से धरती हिली। बाइपैल में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। बांग्लादेशी मीडिया 'द डेली स्टार' की ओर से साझा जानकारी के अनुसार अर्थक्वेक ऑब्जर्वेशन एंड रिसर्च सेंटर के इंचार्ज प्रोफेशनल असिस्टेंट निजामुद्दीन अहमद ने बताया कि सुबह 10:36 बजे ढाका के बाहरी इलाके बाइपेल इलाके में रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को बांग्लादेश में रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। भूकंप से बड़े पैमाने पर दहशत फैल गई और इमारतों को नुकसान पहुंचा।
मरने वालों में ढाका के चार, नरसिंगडी के पांच और नारायणगंज के एक लोग शामिल हैं। 'द ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में अरमानीटोला में एक बिल्डिंग की छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
इसके अलावा नरसिंगडी में भूकंप के झटके से पांच लोगों की मौत की खबर है। बांग्लादेश मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10:38 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। इसका केंद्र नरसिंगडी के माधबडी में था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज ने पुष्टि की है कि 10 घायल लोगों को डीएमसीएच और 10 दूसरे लोगों को शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
भूकंप के दौरान ढाका यूनिवर्सिटी के कई स्टूडेंट्स घबराहट में बिल्डिंग से कूदने के बाद बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से कुछ को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। नरसिंगडी में 45 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हुआ, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भेजा गया, जबकि अन्य 10 का इलाज नरसिंगडी के 100 बेड वाले अस्पताल में किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





