विश्व

जापान में कांपी धरती, भूकंप के तेज झटके से 23 लोग जख्मी

jantaserishta.com
23 Aug 2026 8:25 AM IST
जापान में कांपी धरती, भूकंप के तेज झटके से 23 लोग जख्मी
x

नई दिल्ली: जापान में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं, हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं. भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दक्षिणी इबाराकी प्रांत में था और इसकी गहराई करीब 70 किलोमीटर थी. यह इलाका लगातार भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की है. भूकंप के झटके टोक्यो क्षेत्र में भी महसूस किए गए. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण क्षेत्र के चार प्रांतों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें सैतामा में 9, कानागावा में 9, चिबा में 4 और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ है. ज्यादातर लोगों को उस समय चोट लगी, जब वे सो रहे थे और अचानक आए भूकंप के झटकों से घबराकर उठ गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग हड़बड़ी में बिस्तर से उठते समय गिर गए, जबकि कुछ फर्नीचर या दरवाजों से टकराकर घायल हुए.
जापानी अखबार योमिउरी के मुताबिक, कानागावा प्रांत के योकोहामा में 80 साल से अधिक उम्र की एक महिला भूकंप के दौरान अपने बिस्तर से गिर गई. हादसे में उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story