विश्व

भूंकप से तबाही, एक की मौत और 100 मकान क्षतिग्रस्‍त

jantaserishta.com
1 July 2023 3:08 PM IST
भूंकप से तबाही, एक की मौत और 100 मकान क्षतिग्रस्‍त
x
यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
जकार्ता: इंडोनेशिया के योगकार्ता राज्‍य में रिक्‍टर पर छह की तीव्रता से आए भूंकप से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। इस दौरान 100 से अधिक मकानों को भी नुकसान पहुंचा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्‍य के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया कि बंतुल जिले में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि बंतुल, गुनुंग किदुल, स्‍लीमैन और कूलोन प्रोगाेे जिले में नौ लोग घायल हो गए। देश की मौसम व भू-भौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूंकप शुक्रवार को स्‍थानीय समयानुसार शाम 7.57 बजे आया। इसका केंद्र बंतुल जिले से 86 किलोमीटर उत्‍़तर-पश्‍चिम में 25 किलोमीटर की गहराई में था।
राष्‍ट्री्य आपदा प्रबंधन के प्रवक्‍ता अब्‍दुल महरी ने शनिवार को बताया कि इस झटके से देश के विभि‍न्‍न राज्‍यों में कम से कम 102 मकान क्षतिग्रस्‍त हुए हैं। प्रवक्‍ता ने कहा कि इस आपदा से स्‍कूल, कार्यालय, धार्मिक व स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है। भूंकप के मुख्‍य झटके के बाद 44 से अधिक हल्‍के झटके आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story