विश्व

चीन के झिंजियांग में भूकंप के झटके, 4.7 की तीव्रता से हिली धरती

jantaserishta.com
6 Nov 2025 10:36 AM IST
चीन के झिंजियांग में भूकंप के झटके, 4.7 की तीव्रता से हिली धरती
x
झिंजियांग: चीन के झिंजियांग में गुरुवार को भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार झिंजियांग में 220 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र था। भूकंप की चपेट में आने से जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट 18 सेकेंड पर भूकंप आया। इससे पहले चीन में 26 अक्टूबर को 4.9 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी।
कम गहराई वाले भूकंप आमतौर पर गहराई वाले भूकंप से ज्यादा विनाशकारी होते हैं। चीन की भौगोलिक स्थिति की वजह से भूकंपीय गतिविधियों को लेकर इसे संवेदनशील माना जाता है। चीन दो सबसे बड़ी भूकंपीय पट्टियों, प्रशांत महासागरीय भूकंपीय पट्टी और हिंद महासागरीय भूकंपीय पट्टी के बीच स्थित है। यहां प्रशांत, हिंद महासागरीय और फिलीपींस प्लेट के आपसी दबाव के कारण भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है।
चीन के विज्ञान संग्रहालयों के अनुसार, 1900 से अब तक चीन में भूकंपों में 5,50,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जो कुल वैश्विक भूकंप हताहतों का 53 प्रतिशत है। 1949 से अब तक, चीनी नगर पालिकाओं और स्वायत्त क्षेत्रों में 100 से ज्यादा विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से 14 पूर्वी चीन में आए हैं। इसकी वजह से 270,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा चीन में प्राकृतिक आपदाओं से हुई कुल मौतों का 54 प्रतिशत है।
भूकंप प्रभावित जिलों का क्षेत्रफल 300,000 वर्ग किलोमीटर है, जहां 70 लाख से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाएं चीन के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। शांतिपूर्ण समय में भी भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं चीन के लिए सबसे कठिन दौर लेकर आती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story