विश्व

रूस में भूकंप: 6.8 तीव्रता के आफ्टरशॉक से दहला कामचटका

jantaserishta.com
3 Aug 2025 4:17 PM IST
रूस में भूकंप: 6.8 तीव्रता के आफ्टरशॉक से दहला कामचटका
x
व्लादिवोस्तोक: प्रशांत महासागर में रविवार को रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर 6.8 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। आपातकालीन स्थिति मंत्रालय की क्षेत्रीय शाखा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 37 मिनट पर आया। यह क्षेत्रीय राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 277 किलोमीटर दूर, 26 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
कामचटका सुनामी वॉर्निंग और मॉनिटरिंग सेंटर के अनुसार, भूकंप से उत्पन्न सुनामी लहरों की ऊंचाई 19 सेंटीमीटर से अधिक होने की उम्मीद नहीं है। लहरों की सीमित ऊंचाई के बावजूद, स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों ने लोगों से एहतियातन समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, मंत्रालय ने तटीय जल में स्थित जहाजों को 50 मीटर के आइसोबाथ से आगे समुद्र में जाने और तटरेखा के लंबवत चलने की सलाह दी है। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) के अनुसार, इससे पहले रूस के कुरील द्वीप समूह में 7 की तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी और पुष्टि की है कि भूकंप के बाद कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई थी। यह नवीनतम भूकंप कुरील द्वीप समूह के पूर्व में शुक्रवार देर रात दर्ज किए गए 6.2 तीव्रता के एक और भूकंप के बाद आया।
यह भूकंपीय गतिविधि 30 जुलाई को आए 8.7 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद हुई, जो अब तक दुनिया भर में दर्ज किए गए छठे सबसे शक्तिशाली भूकंप के बराबर है। 30 जुलाई के भूकंप के बाद से, इस क्षेत्र में 4.4 या उससे अधिक तीव्रता वाले 125 से अधिक झटके महसूस किए गए, जिनमें कम से कम तीन 6.0 से ज्यादा तीव्रता के थे। इनमें शुरुआती भूकंप के लगभग 45 मिनट बाद आया 6.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली झटका भी शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story