विश्व
तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या 31 हजार के पार, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
14 Feb 2023 10:21 AM IST

x
फाइल फोटो
अंकारा (आईएएनएस)| पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में अब तक मरने वालों की सख्ंया 31,643 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि आपातकालीन टीमों ने जीवित बचे लोगों के लिए चिकित्सा सहायता, भोजन और आश्रय जैसी आवश्यकताएं प्रदान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। तुर्की की आपदा एजेंसी ने सोमवार को कहा कि लगभग 238500 खोज और बचाव कर्मी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और 158,000 से अधिक लोगों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है।
तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा, ढह गई इमारतों से अनाथ हुए 574 बच्चों को निकाला गया। इनमें से 76 को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। 118 को परिवार और सामाजिक सेवा मंत्रालय से संबद्ध बाल देखभाल संस्थानों में रखा गया है। जबकि सैकड़ों अन्य का उपचार किया जा रहा है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 77 देशों के 9,401 विदेशी कर्मी क्षेत्र में आपातकालीन प्रयासों में शामिल हैं, सात और देशों द्वारा बचाव दल भेजने की उम्मीद है।
तुर्की में भूकंप से बचे हजारों लोग अब टेंट शहरों में रह रहे हैं या अस्थायी आश्रय के लिए दूसरे प्रांतों में जा रहे हैं।
गौरतलब है कि 6 फरवरी को दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.7 और 7.6 तीव्रता के दोहरे भूकंप आए।
Tagsविनाशकारी भूकंपभूकंपतुर्की में भूकंपतुर्की भूकंपभूकंप अपडेटDestructive earthquakeearthquakeearthquake in turkeyturkey earthquakeearthquake updates
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





