विश्व

भूकंप ब्रेकिंग: हिली धरती,सहम गए लोग, जानें कहां?

jantaserishta.com
19 Oct 2022 4:41 PM IST
भूकंप ब्रेकिंग: हिली धरती,सहम गए लोग, जानें कहां?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में बुधवार को तेज भूकंप आया है. जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई. न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक स्थानीय अखबार ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिंधुपालचौक जिले में नेपाल-चीन सीमा पर था.

जानकारी के मुताबिक भूकंप के तेज झटके काठमांडू घाटी और पड़ोसी जिलों में बुधवार दोपहर 3:07 बजे महसूस किए गए. हालांकि इस दौरान किसी भी नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2015 में 7.8-तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने नेपाल को हिलाकर रख दिया था. जिसमें लगभग 9 हजार लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 लोग घायल हुए थे. भूकंप के तेज झटकों के कारण 8 लाख से अधिक घरों और स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story