विश्व

अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता का भूकंप

nidhi
5 Oct 2026 7:12 AM IST
अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, 4.9 तीव्रता का भूकंप
x
अफगानिस्तान में तड़के भूकंप
काबुल: अफगानिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। भूकंप भारतीय समयानुसार 5 अक्टूबर को तड़के 1 बजकर 57 मिनट 24 सेकंड पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से करीब 220 किलोमीटर की गहराई में था।
NCS के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र 36.602 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.084 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। इसकी लोकेशन अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 73 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में थी। NCS ने इस भूकंप की घटना को समीक्षा के बाद पुष्टि की है। भूकंप की गहराई 220 किलोमीटर होने के कारण इसे काफी गहराई में आया भूकंप माना जा रहा है। फिलहाल इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अफगानिस्तान में पिछले कुछ घंटों के दौरान भूकंपीय गतिविधियां लगातार दर्ज की गई हैं। NCS के रिकॉर्ड के मुताबिक 5 अक्टूबर को रात 12 बजकर 11 मिनट पर भी अफगानिस्तान में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र जमीन से 104 किलोमीटर की गहराई में था और यह फैजाबाद से करीब 136 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।
इससे पहले 4 अक्टूबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर अफगानिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र 107 किलोमीटर की गहराई में और काबुल से करीब 172 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में दर्ज किया गया। उसी दिन शाम 7 बजकर 54 मिनट पर 3.5 तीव्रता का एक और भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।
NCS के आंकड़ों के अनुसार 4 अक्टूबर को तड़के 4 बजकर 8 मिनट पर भी अफगानिस्तान में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 200 किलोमीटर नीचे था और फैजाबाद से लगभग 76 किलोमीटर दक्षिण में दर्ज किया गया था। इस तरह 4 और 5 अक्टूबर के दौरान अफगानिस्तान में अलग-अलग तीव्रता के कई भूकंप दर्ज किए गए हैं।
अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। सोमवार तड़के आए भूकंप को यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भी हिंदूकुश क्षेत्र में दर्ज किया। EMSC ने इसकी तीव्रता 4.8 और गहराई करीब 250 किलोमीटर बताई है। अलग-अलग एजेंसियों के शुरुआती माप में मामूली अंतर हो सकता है।
NCS के आधिकारिक रिकॉर्ड में सोमवार तड़के आए भूकंप की तीव्रता 4.9 और गहराई 220 किलोमीटर दर्ज की गई है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है और भूकंपीय गतिविधियों पर निगरानी जारी है।
Next Story