विश्व

जापान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दर्ज की गई 6.1 तीव्रता

Admin4
14 Nov 2022 12:11 PM GMT
जापान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दर्ज की गई 6.1 तीव्रता
x
टोक्यो। जापान के मिई प्रीफेक्चर के दक्षिण-पूर्वी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी ने बताया कि जापान के मुख्य द्वीप होंशू पर कंसाई क्षेत्र के मिई प्रीफेक्चर के दक्षिण-पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 33.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 137.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 350 किमी की गहराई में था।
Admin4

Admin4

    Next Story