
x
Beijing बीजिंग। चीनी शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के अंतरिक्ष यात्री दल का 'अंतरिक्ष मिशन' तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है। अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोगों, प्लेटफॉर्म की देखभाल, उपकरणों के रखरखाव और स्वास्थ्य प्रबंधन सहित सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं।
अंतरिक्ष चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयोगों में, अस्थि चयापचय का अंतःक्रियात्मक विनियमन और अंतरिक्ष एकीकृत ओमिक्स जैसे शोधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अंतरिक्ष यात्रियों ने रक्त के नमूनों का संग्रह और प्रसंस्करण पूरा कर लिया है। संबंधित नमूनों का उपयोग लंबी उड़ानों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की हड्डियों, तंत्रिकाओं और मस्तिष्क-रक्त वाहिकाओं की शारीरिक प्रणालियों में होने वाले परिवर्तनों और अनुकूलन तंत्रों का अध्ययन करने के लिए किया जाएगा।
अंतरिक्ष स्टेशन में पर्यावरण निगरानी और उपकरण निरीक्षण एवं रखरखाव के संबंध में, अंतरिक्ष यात्रियों ने केबिन के अंदर के तापीय वातावरण की निगरानी के लिए ओस बिंदु उपकरण और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया, और वायु स्वच्छता परीक्षण किए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वैज्ञानिक दस्ताने बॉक्स में दस्ताने बदलना, सामग्री व्यवस्थित करना, केबिन के वातावरण की सफाई एवं रखरखाव आदि कार्य भी पूरे किए।
स्वास्थ्य प्रबंधन के संदर्भ में, अंतरिक्ष यात्रियों ने अधिशोषण बल वाले उपकरण का उपयोग कर भारहीन वातावरण में व्यायाम के दौरान निचले अंगों की फ्लेक्सर मांसपेशियों को उत्तेजित करना साकार किया और व्यायाम संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नेत्र दाब परीक्षण, समग्र दृश्य कार्यक्षमता माप आदि चिकित्सा परीक्षण पूरे किए गए। बता दें कि शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को 31 अक्टूबर, 2025 को उत्तर-पश्चिमी चीन के च्युछ्य्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया था।
Tagsशनचो-21चीनी अंतरिक्ष मिशनमानवयुक्त अंतरिक्ष यानवैज्ञानिक प्रयोगअंतरिक्ष चिकित्साअस्थि चयापचयअंतरिक्ष ओमिक्सस्वास्थ्य प्रबंधनअंतरिक्ष स्टेशनउपकरण निरीक्षणपर्यावरण निगरानीभारहीन व्यायामनेत्र दबाव परीक्षणचीन अंतरिक्ष प्रक्षेपणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





