विमान लैंडिंग के दौरान भालू आया सामने, फिर हुआ चौंकाने वाला हादसा

DEMOPIC
याकूटाट (अमेरिका):- अलास्का एयलाइन का एक विमान शनिवार शाम में लैंडिंग के दौरान एक भूरे भालू से टकरा गया। इस घटना में भालू की मौत हो गई, वहीं विमान को भी नुकसान पहुंचा। एंकरेज डेली न्यूज की खबर के मुताबिक दक्षिणपूर्वी अलास्का में याकूटाट हवाईअड्डे पर हुई इस घटना में कोई भी यात्री या चालक दल का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ। अलास्का परिवहन एवं लोक सुविधा विभाग के प्रवक्ता सैम डेपकेविच ने बताया कि हालांकि विमान की चपेट में आने से भूरे भालू की मौत हो गई लेकिन भालू का करीब दो साल का बच्चा सुरक्षित है। इस घटना में विमान के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





