विश्व

हिंसक झड़पों के बीच गोलान हाइट्स के ड्रूज नागरिक दक्षिणी सीरिया में दाखिल हुए

jantaserishta.com
16 July 2025 9:54 AM IST
हिंसक झड़पों के बीच गोलान हाइट्स के ड्रूज नागरिक दक्षिणी सीरिया में दाखिल हुए
x
यरूशलम: ड्रूज लड़ाकों और सीरियाई अंतरिम सरकार के बलों के बीच हिंसक झड़पों के बीच इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से दर्जनों ड्रूज नागरिक दक्षिणी सीरिया में दाखिल हो गए हैं। इजरायली सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इजरायल की सेना ने कहा कि सैनिक इन नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। ये लोग इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में मौजूद मजदल शम्स से सीरिया के दक्षिणी हिस्से में स्थित द्रुज गांव में गए थे।
इजरायल के आर्मी रेडियो के मुताबिक, यह घटना लेबनान के ड्रूज समुदाय द्वारा सोशल मीडिया पर सीरिया के दक्षिणी प्रांत स्वेदा में अपने समुदाय के समर्थन में की गई अपील के बाद हुई। इजरायल ने मंगलवार को स्वेदा शहर और उसके आसपास सीरियाई सेना के काफिलों पर हवाई हमले किए, जिसमें कई सैनिक मारे गए और घायल हुए। इससे स्थानीय ड्रूज सशस्त्र समूहों, बेडौइन जनजातियों और सीरियाई अंतरिम सरकार की सेनाओं के बीच चल रही झड़पें और तेज हो गईं।
ड्रूज एक धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यक समुदाय है, जो इस्लाम से उत्पन्न हुआ है और मुख्य रूप से सीरिया, लेबनान, इजरायल और जॉर्डन में रहता है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने स्वेदा क्षेत्र में सीरियाई सेना और हथियारों पर हमले का आदेश दिया है, क्योंकि सीरियाई सरकार इनका इस्तेमाल ड्रूज समुदाय के खिलाफ करने की योजना बना रही थी।
सीरिया ने इजरायल की इस कार्रवाई की निंदा की है और कहा कि इन हमलों में सैनिकों और आम नागरिकों की मौत हुई है। इससे पहले, मंगलवार को सीरिया के रक्षा मंत्री ने स्वेदा में युद्धविराम की घोषणा की थी, जिसमें स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ समझौते के बाद सुरक्षा बलों की तैनाती की बात कही गई थी। हालांकि, एक प्रमुख ड्रूज आध्यात्मिक नेता ने स्थानीय लड़ाकों से इसका विरोध करने का आह्वान किया।
सीरियाई सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद यूके स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने सरकार और उसके सहयोगियों पर कम से कम 19 ड्रूज नागरिकों की हत्या का आरोप लगाया, जिनमें 12 लोगों की हत्या एक गेस्ट हाउस में की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story