विश्व
रूस के 30 क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया
jantaserishta.com
5 May 2023 9:40 AM IST

x
DEMO PIC
सेंट पीटर्सबर्ग (आईएएनएस)| रूस के दो सबसे बड़े शहरों समेत 30 क्षेत्रों में ड्रोनों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के हवाले कहा कि रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग के अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसके हवाई क्षेत्र को 15 मई तक ड्रोन के लिए बंद कर दिया गया है।
लेनिनग्राद में, गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोजडेनको ने कहा कि क्षेत्र ने ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि सोमवार को लेनिनग्राद क्षेत्र में एक बिजली लाइन के खंभे में विस्फोट के बाद प्रतिबंध लगाया गया था।
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के क्रेमलिन निवास पर ड्रोन हमले के प्रयास के बाद बुधवार को देश की राजधानी और सबसे बड़े शहर मॉस्को में ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। विशेषज्ञों ने कहा कि देश में और अधिक क्षेत्रों में ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की संभावना है।
Tagsरूसड्रोनों की उड़ान पर प्रतिबंधड्रोनरूस यूक्रेन युद्धRussia bans the flight of dronesdronesRussia Ukraine war
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





