विश्व

ड्रोन अटैक VIDEO: क्षतिग्रस्त हुईं इमारतें, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 July 2023 9:22 AM IST
ड्रोन अटैक VIDEO: क्षतिग्रस्त हुईं इमारतें, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: मॉस्को पर यूक्रेन ने बडा हमला किया है. यूक्रेनी सेना के ड्रोन ने मास्को में दो इमारतों को निशाना बनाया है. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. मॉस्को के मेयर ने बताया कि रात के वक्त ये हमला किया गया जिसमें इमारतों को नुकसान पहुंचा है. मेयर सरगेई सोबयानिन ने कहा कि दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन कोई शख्स घायल नहीं हुआ.
इस हमले के बाद रूस ने मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डा को बंद कर दिया है और यहां से उड़ान भरने और लैंड होने वाली फ्लाइट्स को रि-डायरेक्ट कर दिया है. यूक्रेनी सीमा से लगभग 500 किमी (310 मील) दूर स्थित मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्र को यूक्रेन में संघर्ष के दौरान शायद ही ड्रोन से निशाना बनाया गया हो.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा था कि एक अफ्रीकी पहल यूक्रेन में शांति का आधार हो सकती है लेकिन यूक्रेनी हमलों की वजह से समस्या जटिल होती जा रही है. शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में अफ्रीकी नेताओं से मुलाकात करने के बाद पुतिन मीडिया से बात कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story