विश्व
तुर्की-सीरिया में भूकंप के बाद इजराइल में पीने का पानी गंदा
jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:41 AM IST

x
यरूशलम (आईएएनएस)| सीरिया और तुर्की के कुछ हिस्सों में आए घातक भूकंप के बाद पूर्वोत्तर इजरायल में पीने का पानी गंदा हो गया है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बीट शीआन शहर और क्षेत्र के दर्जनों अन्य इलाकों के निवासियों को पीने और खाना पकाने के पानी को उबालने का निर्देश दिया है। इजरायल की मेकोरोट राष्ट्रीय जल कंपनी ने बताया कि भूकंप के झटके की लहरों के कारण क्षेत्र में ड्रिलिंग स्थलों पर पानी में गंदगी प्रवेश कर गई।
सोमवार तड़के दक्षिणी तुर्की और उसके पड़ोसी सीरिया में शक्तिशाली भूकंप आए, इसमें कम से कम 2,700 लोग मारे गए।
इजरायल और लेबनान में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
Tagsसीरियातुर्कीभूकंपइजराइलपीने का पानी गंदापानीsyriaturkeyearthquakeisraeldrinking water dirtywater
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





