
x
सैन फ्रांसिस्को: अमेरिकी राज्य ओरेगॉन के क्लैकमास काउंटी में बुल रन वाटरशेड में एक जलाशय के पास लगी जंगल की आग के कारण पीने के पानी का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी वन सेवा के प्रवक्ता हीदर इबसेन के अनुसार, कैंप क्रीक आग शहर के हेडवाटर्स संयत्र से लगभग तीन मील दूर व जलाशय एक के दक्षिण में लगी है। इसके और फैलने पर पेयजल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शहर में पानी की सप्लाई अब तक सुरक्षित है। बिजली गिरने से जंगल में आग भड़की। शुक्रवार सुबह होने से पहले इसकी सूचना मिली।
यूजीन इंटरएजेंसी कोऑर्डिनेशन सेंटर के अनुसार बिजली गिरने से ओरेगॉन में विलमेट राष्ट्रीय वन में कम से कम छह स्थानों पर आग लग गई। इस बीच, ओरेगॉन और कैलिफ़ोर्निया राज्यों की सीमा पर स्मिथ रिवर कॉम्प्लेक्स में लगी आग से खतरे में पड़े निवासियों की वहां से निकासी तेज हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





