विश्व

बाप रे! दर्जन भर सैनिकों को पलभर में उड़ाया, मिसाइल हमले का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
23 Nov 2024 2:20 PM IST
बाप रे! दर्जन भर सैनिकों को पलभर में उड़ाया, मिसाइल हमले का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन और रूसी सैनिक एक-दूसरे पर लगातार और खतरनाक मिसाइलों से हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया। मामला यूं है कि रूसी सैनिक वैन से उतरकर इलाके में पैदल घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर यूक्रेन ने मिसाइल दाग दी। यह हमला जहां हुआ है, वहां पिछले नौ महीनों से रूस का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूसी सैनिक ट्रेनिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। हमले का वीडियो भी आया है। दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया ओब्लास्ट इलाके में नागरिक वैन से लगभग एक दर्जन रूसी सैनिक उतरे, उन्हें पता नहीं था कि वे यूक्रेन की निगरानी में हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही क्षणों में, 92 किलोमीटर दूर स्थित एक हाई-मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) ने एक M30/31 रॉकेट लॉन्च किया और कई रूस सैनिक वहीं ढेर हो गए।
हमले में कम से कम पांच सैनिक मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले रूसीप्रशिक्षु थे और इलाके में ट्रेनिंग करने उतरे थे।
फरवरी से लेकर अब तक ज़ापोरिज्जिया और डोनेट्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेन इस तरह के आठ हमलों में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मार चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि खुले इलाकों में रूसी सैनिकों का प्रशिक्षण आयोजित करना रूस की बड़ी विफलता साबित हो रहा है। रूसी प्रशिक्षुओं पर लगातार घातक हमले दिखाते हैं कि रूसी सैनिक अभी भी इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story