विश्व

Britain: ब्रिटेन में तूफ़ान कैथलीन के चलते दर्जनों उड़ानें रद्द

jantaserishta.com
7 April 2024 9:40 AM IST
Britain: ब्रिटेन में तूफ़ान कैथलीन के चलते दर्जनों उड़ानें रद्द
x
लंदन: तूफान कैथलीन यूनाइटेड किंगडम में कहर बरपा रहा है। इसके चलते ब्रिटेन की दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। एडिनबर्ग, बेलफास्ट, मैनचेस्टर और बर्मिंघम में हज़ारों यात्री फंस गए।
मौसम कार्यालय ने इंग्लैंड के अलावा आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के कुछ हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि ख़राब मौसम के चलते ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर प्रस्थान करने वाली और पहुंचने वाली 130 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान के कारण पूरे ब्रिटेन में तापमान भी बढ़ गया, जिसके रविवार तक बने रहने की आशंका है। स्कॉटलैंड में उड़ानों के अलावा रेल और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
पर्यावरण एजेंसी ने 14 अलर्ट जारी किये हैं, जहां बाढ़ का खतरा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम कार्यालय ने चेतावनी दी है कि समुद्र से उठने वाली लहरें तटों, तटीय सड़कों और मकानों तक आ सकती हैं, जिससे जान माल का नुकसान हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story