विश्व

झील में खुला 'नरक का दरवाजा', हर सेकेंड निगल रहा लाखों लीटर पानी

Neha Dani
17 April 2022 9:10 AM GMT
झील में खुला नरक का दरवाजा, हर सेकेंड निगल रहा लाखों लीटर पानी
x
वह नाली के पाइप से टकरा गई और तेज बहाव ने उसे खींच लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक झील इन दिनों लोगों की हैरानी का कारण बनी हुई है। झील में एक विशालकाय 'नरक का दरवाजा' खुल गया है जिसकी चौड़ाई 72 फुट है। इस अजीबगरीब घटना ने स्थानीय नागरिकों को चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया की पूर्वी नापा वेली में बेरीसा झील का जलस्तर बहुत अधिक हो गया जिससे इसमें 72 फीट चौड़ा एक कुआं बन गया। यह कुआं एक नाली की तरह काम कर रहा है जिसमें झील का अतिरिक्त पानी जा रहा है।

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जब झील में अतिरिक्त पानी जमा हो जाता है वो वह इस विशाल छेद से बाहर निकल जाता है और एक भंवर जैसा अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। यह जलाशय मोंटीसेलो डैम के ऊपर स्थित है। जलाशय 5.2 करोड़ गैलन्स पानी स्टोर कर सकता है। इसमें इस तरह का नजारा पहले भी देखने को मिल चुका है जो 1950 के दशक में इंजीनियरों द्वारा बनाए गई एक अद्भुत संरचना के परिणामस्वरूप बनता है।
'पोर्टल टू हेल' के नाम से मशहूर


इस विशालकाय छेद को 'ग्लोरी होल' या 'पोर्टल टू हेल' जैसे नामों से पुकारा जा रहा है। जब इस जलाशय का जलस्तर 4.7 मीटर से ऊपर जाता है तो यह हर सेकेंड 1,360 क्यूबिक मीटर पानी को निगलने की क्षमता रखता है। इस तरह की विशालकाय नाली किसी बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने के काम आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंजीनियरों ने इस नाली का निर्माण किया था। 2017 में जब 'ग्लोरी होल' बना तो पहली बार इस अद्भुत नजारे को देखकर सैकड़ों लोग चौंक गए थे।
2019 के वीडियो में दिखा अद्भुत नजारा
खबरों के मुताबिक इसके एक साल बाद यह 11 साल में पहली बार पूरी तरह भर गई थी। भारी बारिश के चलते 2019 में एक बार फिर यह नाली दिखाई पड़ी जिसे देखने के लिए हजारों पर्यटक बेरीसा झील पहुंचे थे। तीन साल पुराने कई वीडियो में इसे देखा जा सकता है। पर्यटकों के लिए यह नजारा जितना खूबसूरत होता है उतना ही खतरनाक भी है। 1997 में एक लड़की झील में पैडलिंग करते हुए इसमें फंस गई थी। वह नाली के पाइप से टकरा गई और तेज बहाव ने उसे खींच लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

Next Story