विश्व
'अपने आप को हिंदू मत कहो...' मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसा की खबरों को बताया झूठ
jantaserishta.com
12 Oct 2025 3:03 PM IST

x
नई दिल्ली: बांग्लादेश के बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को झूठा बताया। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं से कहा कि मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो।
दरअसल, अमेरिकी पत्रकार मेहंदी हसन ने मुहम्मद यूनुस से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि पिछले साल नवंबर में करीब 30 हजार हिंदू आपके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। आपकी सरकार में उनके खिलाफ हिंसा हुई। यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए "बर्बरता" शब्द का इस्तेमाल किया। क्या यह आपके नियंत्रण में है?
इस पर मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, "सबसे पहली बात ये है कि ये सभी खबरें झूठी हैं।" जब अमेरिकी पत्रकार ने उनसे पूछा कि "मैंने डोनाल्ड ट्रंप के शब्द आपको बताए और आप इसे फेक न्यूज बता रहे हैं," तो उन्होंने कहा कि "क्या डोनाल्ड ट्रंप को मालूम है कि बांग्लादेश में इस वक्त क्या चल रहा है?"
अमेरिकी पत्रकार ने अपने सवाल को दोहराते हुए पूछा कि क्या आप ये कह रहे हैं कि बांग्लादेश में कोई हिंसा नहीं हुई? इस पर मुहम्मद यूनुस ने भारत पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत की खासियत है फेक न्यूज फैलाना। झूठी खबरों की बारिश हो रही है। भारत इस चीज को लेकर लगातार माहौल बनाने की कोशिश करता है।
बांग्लादेशी हिंदुओं को यूनुस ने मैसेज दिया, "मत कहो कि मैं हिंदू हूं, मेरी रक्षा करो। कहो कि तुम बांग्लादेश के नागरिक हो और सुरक्षा के हकदार हो। खुद को अलग-थलग मत करो।" बता दें, मुहम्मद यूनुस वर्ल्ड फूड फोरम में शामिल होने के लिए इटली दौरे पर जा रहे हैं। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार वे वहां बतौर अतिथि शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मुलाकात भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान खाना, सुरक्षा और गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
Tagsमुहम्मद यूनुसबांग्लादेशी हिंदुओंबांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसाMuhammad YunusBangladeshi Hindusviolence against Bangladeshi Hindus
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





