डोनाल्ड ट्रंप को दूसरा झटका: तलाक दे सकती है पत्नी मेलानिया, इस शख्स ने किया दावा

फाइल फोटो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2020) संपन्न होने के बाद सबसे बड़ा झटका डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लगा है. जो बाइडन (Joe Biden) ने उन्हें करारी शिकस्त दी है. चुनाव में हार के बावजूद ट्रंप इसे स्वीकार नहीं करने को तैयार नहीं. उन्होंने चुनाव में हेराफरी तक के आरोप लगा दिए हैं. अब डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) के बीच रिश्ते में दरार जैसी खबरें सामने आ रही हैं.
खबरों के मुताबिक, मेलानिया (Melania Trump) डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी 15 साल पुरानी शादी को खत्म करने वाली हैं. ऐसा दावा वाइट हाउस में पहले काम करनेवाली एक महिला ने किया है. उनके मुताबिक, मेलानिया इस पल का इंतजार कर रही थीं.
डेली मेल की खबर के मुताबिक, ट्रंप की पूर्व सहयोगी ने कहा है कि मेलानिया (Melania Trump) ने यह पहले ही तय कर लिया था कि ट्रंप की बाइडेन के हाथों हार के तुरंत बाद वह उन्हें तलाक दे देंगी. खबर में ऐसा दावा किया गया है कि 'मेलानिया इस पल का इंतजार कर रही थीं.'
डेली मेल की खबर के मुताबिक, मेलानिया ने ऐसा पहले इसलिए नहीं किया क्योंकि अगर वह ट्रंप को राष्ट्रपति रहते छोड़तीं तो ट्रंप कथित तौर पर पद का फायदा उठाकर उन्हें परेशान करने का कोई तरीका ढूंढ लेते. खबर के मुताबिक,ओमरोसा मैनिगॉल्ट न्यूमैन नाम की महिला ने यह दावा किया है. वह वाइट हाउस के सार्वजनिक संपर्क दफ्तर की पूर्व कम्यूनिकेशन डायरेक्टर हैं. मैनिगॉल्ट न्यूमैन ने दिसंबर 2017 में अपने पद से इस्तीफा दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





