विश्व

डोनाल्ड ट्रंप किसी के सगे नहीं...अरबपति एलॉन मस्क को दी धमकी

jantaserishta.com
1 July 2025 11:31 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप किसी के सगे नहीं...अरबपति एलॉन मस्क को दी धमकी
x
निकाली भड़ास.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अति महत्वाकांक्षी One Big, Beautiful Bill पर सीनेट में वोटिंग जारी है. इस बिल को लेकर बीते 12 घंटे से मैराथन वोटिंग हो रही है. एलॉन मस्क ने इस बिल के विरोध में एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रखा है. लेकिन अब ट्रंप ने मस्क पर जबरदस्त निशाना साधा है.
ट्रंप ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति बनाने के लिए मदद करने से पहले से ही मस्क को पता था कि मैं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली नीतियों का विरोधी हूं. इलेक्ट्रिक कारों का जहां तक सवाल है, वह ठीक है लेकिन हर किसी को इन्हें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. मस्क को शायद मानव इतिहास में किसी भी व्यक्ति से कहीं अधिक सब्सिडी मिल सकती है लेकिन बिना सब्सिडी के शायद उन्हें अपनी दुकान बंद कर वापस साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा. ना तो इतने अधिक रॉकेट लॉन्चर, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन होगा और हम ऐसे में बहुत सारा पैसा बचा लेंगे.
ट्रंप ने मस्क पर निशाना साधते हुए कहा कि DOGE को शायद मस्क को मिली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट की पड़ताल कर उन पर कैंची चलानी चाहिए. बहुत पैसा बचेगा! बता दें कि ट्रंप का यह बयान मस्क की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें मस्क ने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर यह बिल सदन में पारित होता है तो वह नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे.
एलॉन मस्क एक तरह से ट्रंप के इस वन बिग, ब्यूटीफुल बिल के कट्टर विरोधी हैं. उनका कहना है कि इस बिल की वजह से राष्ट्रीय कर्जे में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी और यह 2.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर पांच ट्रिलियन डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है. उनका कहना है कि इससे बजट घाटा बढ़ेगा.
उनका कहना है कि इस बिल से अमेरिकी नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. उन्होंने इसे बेतुका और बेहद खर्चीला बताया है. इस बिल में इलेक्ट्रिक वाहन टैक्स क्रेडिट और स्वच्छ ऊर्जा प्रोत्साहन राशि को खत्म करने का प्रावधान है, जो मस्क की कंपनी टेस्ला के लिए घातक हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story