विश्व

सरकारी सेवा से रिटायर हुए कुत्तों और घोड़ों को यहां मिलेगा पेंशन, संसद में पेश होगा विधेयक

jantaserishta.com
27 March 2021 5:17 PM IST
सरकारी सेवा से रिटायर हुए कुत्तों और घोड़ों को यहां मिलेगा पेंशन, संसद में पेश होगा विधेयक
x

DEMO PIC

गृह मंत्री ने...

वारसॉ: पोलैंड पुलिस, बॉर्डर गार्ड और दमकल सेवाओं से रिटायर होने वाले अपने कुत्तों और घोड़ों को पेंशन देने की योजना बना रहा है ताकि देश की सेवा करने वालों को सेवा के बाद भी सामाजिक सुरक्षा मिल सके.

अभी तक सेवारत कुत्तों और घोड़ों को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी देखभाल मिलनी बंद हो जाती है और उन्हें गैर सरकारी संगठनों या ऐसे लोगों को सौंप दिया जाता है जो उन्हें गोद लेना चाहते हैं. सुरक्षा बलों/पुलिस के सदस्यों आदि की अपील पर गृह मंत्रालय ने एक नये कानून का प्रस्ताव रखा है जिसके तहत इन कुत्तों और घोड़ों को आधिकारिक दर्जा और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की योजना है ताकि इनके नये मालिक उनकी देखभाल पर आने वाले मोटे खर्च से परेशान ना हों.
गृह मंत्री मॉरिस कमिन्सकी ने प्रस्तावित कानून के मसौदे को नैतिक जिम्मेदारी बताया है, जिसे संसद से आम सहमति मिलनी चाहिए. इस विधेयक साल के अंत में संसद में पेश होना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story