विश्व
वायमो सेल्फ ड्राइविंग कार दुर्घटना में कुत्ते की मौत: रिपोर्ट
jantaserishta.com
7 Jun 2023 10:23 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ऑटोनॉमस मोड में एक वायमो रोबोटैक्सि ने पिछले महीने सैन फ्रांसिस्को में एक कुत्ते को टक्कर मार दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स में दायर रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि इस घटना को रोकने का कोई तरीका नहीं था।
रिपोर्ट के अनुसार, सेल्फ-ड्राइविंग जगुआर आई-पेस कार वायमो के डिपो के पास टोलैंड स्ट्रीट पर धीमी गति से चल रही थी। इस दौरान एक कुत्ता सड़क पर आ गया। घटना के समय कार ऑटोनॉमस मोड में थी हालांकि ड्राइवर सीट पर ह्यूमन सेफ्टी ऑपरेटर बैठा था। कुत्ता कार की ऑटोनॉमस सिस्टम को दिखाई दे रहा था लेकिन ह्यूमन ऑपरेटर को नहीं। कंपनी का दावा है कि इसके बावजूद कुत्ते की रफ्तार और ट्रेजेक्टरी समेत कई कारण रहे जिससे दुर्घटना को टाला नहीं जा सका।
कंपनी ने कहा, 21 मई को सैन फ्रांसिस्को में ड्राइवर की सीट पर मौजूद ऑटोनॉमस स्पेशलिस्ट के साथ कुत्ता हमारे एक वाहन के सामने आया और दुर्भाग्य से टक्कर हो गई। जांच चल रही है, हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिस्टम ने कुत्ते की सही पहचान की थी, जो पार्क किए गए वाहन के पीछे से भागकर अचानक आया, लेकिन घटना से बचने में सक्षम नहीं था। वायमो के प्रवक्ता के अनुसार, दुर्घटना को रोकने के लिए न तो सेफ्टी ऑपरेटर और न ही ऑटोनॉमस सिस्टम ने ब्रेक लगाए।
Tagsवायमो सेल्फ ड्राइविंग कार दुर्घटनाकार दुर्घटनादुर्घटनाकुत्ते की मौतWaymo self driving car accidentcar crashaccidentdog death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





