विश्व

डिज़नी ने 98 साल के इतिहास में पहली बार महिला को चुना अध्यक्ष

Subhi
3 Dec 2021 3:14 AM GMT
डिज़नी ने 98 साल के इतिहास में पहली बार महिला को चुना अध्यक्ष
x
मनोरंजन की दुनिया की प्रमुख कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार महिला हाथों में अपनी बागडोर सौंपी है।

मनोरंजन की दुनिया की प्रमुख कंपनी वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार महिला हाथों में अपनी बागडोर सौंपी है।

67 साल की सूजन अर्नोल्ड कंपनी की नई बोर्ड अध्यक्ष होंगी। वे 14 साल से डिज्नी बोर्ड की सदस्य हैं और 31 दिसंबर से मौजूदा अध्यक्ष बॉब इगर की जगह लेंगी।
बॉब ने करीब 15 साल इस पद पर काम करने के बाद पिछले वर्ष इस्तीफा की घोषणा की थी। वे इस महीनेे के आखिर तक कंपनी छोड़ेंगे, जिसके बाद सूजन पद संभालेंगी। उन्होंने कंपनी के शेयरधारकों के हितों को सहेजने का आश्वासन दिया।


Next Story