
x
अल्जीयर्स: अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्री मोहम्मद अर्काब देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस के दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने रूस के स्टेट ड्यूमा के उपाध्यक्ष व्लादिस्लाव दावानकोव से मुलाकात कर चर्चा की। यह जानकारी अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में दी गई।
अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को बैठक के दौरान ऊर्जा और खनन के क्षेत्र में अल्जीरियाई और रूसी कंपनियों के बीच सहयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही इस दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।
अल्जीरिया के ऊर्जा एवं खनन मंत्री अर्काब ने अल्जीरिया के सोनाट्रैक और रूस के गजप्रोम के बीच ऊर्जा और खनन क्षेत्रों में, विशेष रूप से हाइड्रोकार्बन रिसर्च, विकास और दोहन के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल्स में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अर्काब ने अल्जीरिया के नए हाइड्रोकार्बन कानून के फायदों पर चर्चा करते हुए देश में निवेश को बढ़ाने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
बयान में कहा गया कि अक्षय ऊर्जा, विशेष रूप से फोटोवोल्टिक सौर ऊर्जा, साथ ही चिकित्सा उपयोग के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, जिसमें कैंसर के उपचार के लिए रेडियो फार्मास्युटिकल उत्पादन शामिल है, के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही दोनों देशों के बीच समुद्री जल विलवणीकरण (डिसैलिनेशन) जैसे उपकरणों के निर्माण पर भी जोर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





