विश्व

लॉकडाउन के बावजूद कोरोना की नई लहर में पहली मौत

Nilmani Pal
18 April 2022 1:38 AM GMT
लॉकडाउन के बावजूद कोरोना की नई लहर में पहली मौत
x
बिग ब्रेकिंग

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है. यहां के शंघाई में कोरोना वायरस की नई लहर में पहली मौत दर्ज की गई है. 2.5 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में लॉकडाउन है. ऐसे में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं. बता दें कि निवार को शंघाई में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली, जिसके बाद चीन के कई इलाकों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट चीन में तबाही मचा रहा है। वहीं प्रतिबंधों के कारण दुनिया भर की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।

चीन के उत्तरी पश्चिमी शहर जियान (Xian) में इस महीने से लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि लोग बेवजह अपने घरों से निकलने से बचें। हालांकि जियान के लोगों ने जब अधिकारियों से भोजन की कमी को लेकर पूछा तो उनकी ओर से कहा कि यह कोई लॉकडाउन नहीं है न ही लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा है। इसके अलावा कंपनियों को कहा गया है या तो वे अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था दें या फिर वह कार्यस्थल पर ही उनके रहने की व्यवस्था करें।

वहीं, दूसरी तरफ शंघाई में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शंघाई चीन में सबसे ज्यादा कोरोना केस वाला शहर है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 15 अप्रैल को 3,590 नए सिंप्टोमेटिक मामले आए हैं। वहीं, 19,923 मामले बिना लक्षणों वाले हैं। कोरोना के चलते शंघाई के 2.5 करोड़ लोगों में से ज्यादातर लॉकडाउन में हैं। कड़े प्रतिबंधों का दुनिया भर की सप्लाई चेन पर भी प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण एप्पल समेत कई कंपनियों के शिपमेंट देरी से चल रहे हैं। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कोरोना इस साल चीन की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव डालेगा।


Next Story