विश्व

कर्फ्यू के बावजूद इंफाल में जमा हुए लोग, संकट समाधान की मांग की

mukeshwari
26 May 2023 12:51 PM GMT
कर्फ्यू के बावजूद इंफाल में जमा हुए लोग, संकट समाधान की मांग की
x

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए, हजारों लोग विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के आवास के सामने जमा होने की कोशिश करने लगे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पुलिस ने कहा कि मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के जल्द समाधान की मांग को लेकर पुरुषों और महिलाओं ने गुरुवार रात सिंह के आवास के सामने इकट्ठा होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में कहा था कि उनके 10 विधायकों सहित कुकी नेताओं ने आदिवासियों के लिए एक अलग राजनीतिक प्रशासन (अलग राज्य के बराबर) की मांग की। वो शुक्रवार को इंफाल से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल होने तक सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती जारी रखने की मांग करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विश्वास की कमी अपने सबसे निचले स्तर पर है।

मणिपुर में मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और भाजपा नेताओं के आवासों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंफाल में गुरुवार की रात इकट्ठा हुए लोगों ने मंत्रियों और भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। 3 मई को यहां जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से 70 से अधिक लोग मारे गए हैं, 300 से अधिक घायल हुए और 1,700 घर जलाए गए।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story