विश्व

नेपाल-चीन सीमा पर अपने देश की जमीन का बीजिंग द्वारा अतिक्रमण करने के खिलाफ काठमांडू में किया प्रदर्शन

Rounak Dey
29 Sept 2021 8:38 AM IST
नेपाल-चीन सीमा पर अपने देश की जमीन का बीजिंग द्वारा अतिक्रमण करने के खिलाफ काठमांडू में किया प्रदर्शन
x
चीन के दूतावास ने हाल में एक बयान जारी कर दावा किया था कि नेपाल और चीन के बीच कोई सीमा समस्या नहीं है।

महंत ठाकुर की अगुआई वाली नेपाल की डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से संबद्ध एक युवा संगठन ने नेपाल-चीन सीमा पर अपने देश की जमीन का बीजिंग द्वारा अतिक्रमण करने के खिलाफ काठमांडू में प्रदर्शन किया। डेमोक्रेटिक यूथ एसोसिएशन के करीब 200 सदस्यों ने ध्वोज मान मोक्तान के नेतृत्व में काठमांडू शहर के बीचोंबीच मैतीघर मंडाला में प्रदर्शन किया और पोस्टर लहराए। पोस्टर पर लिखा था 'हमारी कब्जाई जमीन लौटा दो'।प्रदर्शनकारियों ने यह मांग भी उठाई कि नेपाल-चीन सीमा पर लीमी लापचा से हुमला जिले में हिल्सा तक चीन द्वारा भूमि अतिक्रमण का अध्ययन करने के लिए बनाई गई समिति की रिपोर्ट सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल में समिति का गठन किया था। हालांकि सरकार ने अभी तक रिपोर्ट जारी नहीं की है।खबरों के अनुसार, चीन ने नेपाल की जमीन पर कब्जा कर लिया है और पिछले साल हुमला में नौ इमारतों का निर्माण किया। चीन के दूतावास ने हाल में एक बयान जारी कर दावा किया था कि नेपाल और चीन के बीच कोई सीमा समस्या नहीं है।
Next Story