विश्व

इन देशों में दोबारा लॉकडाउन लागू करने का लिया फैसला...

Triveni
30 Oct 2020 1:11 PM GMT
इन देशों में दोबारा लॉकडाउन लागू करने का लिया फैसला...
x
फ्रांस समेत कई अन्य यूरोपीय देशों में कोविड-19 महामारी का प्रकोप एक फिर अपने पैर पसार रहा है जिसके कारण इन देशों में दोबारा लॉकडाउन के हालात बन गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फ्रांस समेत कई अन्य यूरोपीय देशों में कोविड-19 महामारी का प्रकोप एक फिर अपने पैर पसार रहा है जिसके कारण इन देशों में दोबारा लॉकडाउन के हालात बन गए हैं। फ्रांस में तो एक बार फिर लॉकडाउन लागू करने का फैसला ले लिया गया है। बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है और मात्र पांच दिन पहले नॉवेल कोरोना वायरस के कारण संक्रमितों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अब यहां हर दिन 90 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। बता दें कि अधिकांश यूरोपीय देशों में संक्रमण के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं।

फ्रांस में लागू हुआ लॉकडाउन

अहम यूरोपीय देश फ्रांस ने शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुनल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने शुक्रवार को आधी रात से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। इसके तहत अनावश्यक दुकानों के साथ बार और तमाम रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया गया है। देश भर में लोगों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है अधिक आवयश्क होने पर ही लोगों को बाहर निकलने की अनुमति है। बता दें कि ब्रिटेन से फ्रांस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दस्तावेज के साथ ही लोग बाहर से फ्रांस में प्रवेश ले सकेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि संक्रमण का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है। दूसरे देशों की तरह हम भी दोबारा इस घातक वायरस के चपेट में आ गए हैं।

यूरोप के देशों की तरह ही संक्रमण के मामले बढ़े हैं। रोम, पेरिस और अन्य देशों में मनोरंजन स्थानों पर लगाम लगाने के साथ ही महामारी की गति धीमी करने के लिए कई तरह के बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ब्रिटेन ने तो अपने कई राज्यों में फिर से सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी के भी घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है।जर्मनी में भी दोबारा लॉकडाउन

जर्मनी ने भी एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया। हालांकि फ्रांस और जर्मनी संक्रमण के मामले में ब्रिटेन से पीछे हैं लेकिन एहतियातन सरकार ने यह कदम उठाना वाजिब समझा। इसमें जर्मनी समेत उन यूरोपीय देशों को भी शामिल कर लीजिए, जहां कोरोना रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे उपायों पर फिर विचार किया जा रहा है। फ्रांस और जर्मनी ने तो घोषणा कर दी है, कई अन्य देश भी अलग अलग तरह के उपाय कर रहे हैं।

Next Story