विश्व

चीन में खदान धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

Teja
24 Feb 2023 4:44 PM IST
चीन में खदान धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई
x

होहोट। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में खदान धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है जबकि 47 अन्य अब भी लापता हैं। बचाव मुख्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बुधवार अपराह्न लगभग एक बजे अलक्सा लेफ्ट बैनर में खदान ढहने के बाद से हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गयी है। बचावकर्मियों ने मलबे से छह लोगों को सुरक्षित भी निकाला है।

Next Story