विश्व

गाजा में इजराइली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 30,960: मंत्रालय

jantaserishta.com
10 March 2024 10:11 AM IST
गाजा में इजराइली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 30,960: मंत्रालय
x

गाजा में इजराइली हमलों में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 30,960: मंत्रालय

गाजा: हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर जारी इजराइली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 30,960 हो गई है और 72,524 घायल हुए हैं।
मंत्रालय ने शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजराइली सेना ने 82 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 122 को घायल कर दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि भारी बमबारी और नागरिक सुरक्षा व एम्बुलेंस कर्मचारियों की कमी के बीच कुछ मृतक मलबे में दबे हुए हैं।
फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि शुक्रवार रात से गाजा पट्टी के कई इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इजराइली हवाई हमलों में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस और राफा शहरों में कई घरों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में 23 लोग मारे गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story